Sunday , 8 November 2026

गौवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: चार राज्यों में वांछित 50 हजार का इनामी खलील यूपी STF के चढ़ा हत्थे

F5ccb7e1ee97707ecf09f6ac32958667

वाराणसी । उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार जैसे चार राज्यों में गौवंश तस्करी के आरोपित पचास हजार के इनामी खलील को यूपी एसटीएफ ने चंदौली के सैयदराजा से गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीएफ की टीम के मुख्य आरक्षी प्रभाकर पाण्डेय, गौरव सिंह ने सैयदराजा थाने में दर्ज एक मुकदमे की जांच के दौरान खलील के बिहार जाने की सूचना पर उसे हिरासत में लिया है।

यूपी एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह ने बताया कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर का निवासी गिरफ्तार खलील पर उत्तर प्रदेश में ही गोवंश तस्करी के 14 मुकदमे दर्ज है। इसमें अमरोहा, गाजियाबाद, रामपुर, कुशीनगर, चंदौली, हरदोई, उन्नाव जैसे जनपद शामिल है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में मुकदमों की जानकारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गोवंश तस्करी कर के पश्चिम बंगाल और असम में बेचने का कार्य खलील 2005 से कर रहा है। गोवंश तस्करी करने के बाद यह छुपने के लिए दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद में शरण लेता था। खलील के पीछे बड़े नेटवर्क के होने की संभावना है, जिसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।

Check Also

दीपोत्सव 2026: रामपथ पर उतरा आस्था का महाकुंभ, 1 किमी लंबे झांकियों के काफिले को देखने उमड़े लाखों श्रद्धालु; लता मंगेशकर चौक तक ‘जय श्रीराम’ की गूंज

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन धरा अयोध्या में दीपोत्सव-2026 का उल्लास अपने चरम …