Friday , 14 August 2026

वाराणसी में सिगरा पुलिस का बड़ा एक्शन: पिलर नंबर 57 से 60 के पास अश्लील इशारे करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार; एंटी रोमियो टीम ने सिखाया सबक

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी कमिश्नरेट में अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सिगरा क्षेत्र में फ्लाईओवर के पिलर संख्या 57 से 60 के पास राहगीरों को अश्लील इशारे कर परेशान करने और माहौल खराब करने के आरोप में एंटी रोमियो स्क्वाड ने दो महिलाओं को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

पिलर नंबर 57 से 60 के पास जमावड़ा, राहगीरों को अश्लील इशारे कर करती थीं परेशान

सिगरा पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि फ्लाईओवर/पिलर संख्या 57 से 60 के आसपास कुछ महिलाएं आने-जाने वाले आम लोगों और राहगीरों को बेवजह रोक रही हैं. आरोप था कि ये महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर अश्लील इशारे कर माहौल बिगाड़ने का काम कर रही थीं.

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा के निर्देश पर एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया. जब पुलिस टीम ने पिलर संख्या 57 से 60 के पास पहुंचकर जांच की, तो स्थानीय जनता और राहगीरों द्वारा दी गई शिकायत पूरी तरह सही पाई गई. इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया.

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान, बिहार और जौनपुर से हैं तार

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार की गई दोनों महिलाओं की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • पहली अभियुक्त: जीविका (बदला हुआ नाम), उम्र लगभग 42 वर्ष, मूल निवासी- ग्राम बहुआरा, थाना संपचक, जिला पटना (बिहार). हाल निवासी- डी.एल.डब्ल्यू. पॉपुलर हॉस्पिटल के पीछे, वाराणसी.

  • दूसरी अभियुक्त: रुबिया (बदला हुआ नाम), उम्र लगभग 28 वर्ष, मूल निवासी- ग्राम मलनी, थाना खुटहन, जिला जौनपुर. हाल निवासी- सुदासपुर, मंडुवाडीह, वाराणसी.

बीएनएस (BNS) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज

सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव मचाने और अश्लीलता फैलाने के जुर्म में सिगरा थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 0327/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.

वाराणसी पुलिस का कहना है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

Check Also

4200 करोड़ी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की खुली पोल: 20 दिन में ही धंसी सड़क, ड्रेनेज फेल; NHAI की जांच में बड़ा खुलासा

लखनऊ। रफ्तार और सुगम सफर का सपना दिखाकर करीब 4,200 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत …