Monday , 19 October 2026

Asia Cup Final : भारत को जीत का ‘तिलक’…पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, तिलक वर्मा ने फिफ्टी लगाई; कुलदीप को 4 विकेट

भारत ने एशिया कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने 9वीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

रविवार को 147 रन का टारगेट भारतीय टीम ने 20वें ओवर की चौथी बॉल पर हासिल कर लिया। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। तिलक वर्मा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। पाकिस्तान से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए।

Check Also

शनिवार की रात देश में हाहाकार: पंडाल में भगदड़, ट्रक का कहर और चिमनी ढहने से 42 की मौत, छह शहरों में पसरा मातम

नई दिल्ली। देशभर में शारदीय नवरात्रि के उल्लास के बीच शनिवार की काली रात कई …