बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि लंदन की सड़कों पर नजर आई एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ है। आर्यन खान को हाल ही में लंदन के एक नामी कैसीनो के बाहर एक बेहद खूबसूरत लड़की के साथ देखा गया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी डेटिंग की चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे हैं।
शाहरुख खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ के व्यस्त शेड्यूल से थोड़ा ब्रेक लेकर परिवार के साथ लंदन में सुकून के पल बिता रहे हैं। लेकिन इसी बीच कैसीनो के बाहर से सामने आए आर्यन के इस वायरल वीडियो ने नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
कैसीनो के बाहर ट्विनिंग करते दिखे दोनों
वायरल हो रही तस्वीरों में आर्यन खान बेहद कूल और कैजुअल अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, मैचिंग ट्राउजर और स्नीकर्स पहने हुए थे। खास बात यह रही कि उनके साथ मौजूद मिस्ट्री गर्ल ने भी ऑल-ब्लैक आउटफिट कैरी कर रखा था, जिससे दोनों की ट्विनिंग साफ झलक रही थी।
शुरुआत में तो इस लड़की की पहचान पूरी तरह से राज बनी हुई थी, लेकिन जल्द ही इंटरनेट के जासूसों यानी सोशल मीडिया यूजर्स ने दावों का दौर शुरू कर दिया। दावा किया जा रहा है कि आर्यन के साथ नजर आ रही यह मिस्ट्री गर्ल और कोई नहीं, बल्कि जानी-मानी आर्टिस्ट विनी तकैर (Vinnie Takair) हैं। हालांकि, इन वायरल खबरों और डेटिंग के कयासों पर न तो आर्यन खान की तरफ से कोई बयान आया है और न ही विनी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है।
सोशल मीडिया पर खुला ‘कनेक्शन’ का राज
अफवाहों का बाजार तब और गर्म हो गया जब विनी तकैर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लंदन ट्रिप की कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने अपनी इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “London, ily.” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने विनी की तस्वीरों की टाइमिंग को आर्यन खान के वायरल कैसीनो वीडियो से जोड़ना शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं, सोशल मीडिया यूजर्स की पैनी नजरों ने यह भी ढूंढ निकाला कि आर्यन खान और विनी तकैर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स भी हैं, जिससे इस बात को बल मिल रहा है कि दोनों के बीच जान-पहचान काफी पुरानी और गहरी है। फिलहाल दोनों के रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पहले भी जुड़ चुका है इस ब्राजीलियाई मॉडल से नाम
यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख के बेटे आर्यन का नाम किसी हसीना के साथ जुड़ा हो। इससे पहले उनका नाम मशहूर ब्राजीलियाई एक्ट्रेस और मॉडल लारिसा बोनेसी के साथ काफी चर्चा में रहा था। लारिसा को आर्यन के लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड के कई प्रमोशनल शूट्स में भी देखा जा चुका है। यही नहीं, आर्यन की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर पर भी लारिसा की मौजूदगी ने खूब ध्यान खींचा था।
बता दें कि आर्यन खान फिलहाल अपने पूरे परिवार के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कैसीनो वाले वीडियो के अलावा, उन्हें अपनी मां गौरी खान और बहन सुहाना खान के साथ भी लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया है।
voice of india
