Sunday , 21 June 2026

Apple का धमाका : अब हर किसी का पूरा होगा लैपटॉप का सपना….भारत में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता MacBook Neo, कीमत मात्र….

Macbookpro2026

नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने भारतीय बाजार समेत वैश्विक स्तर पर खलबली मचा दी है। कंपनी ने अपना अब तक का सबसे किफायती लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च कर दिया है। अक्सर अपनी प्रीमियम कीमतों के लिए मशहूर एप्पल ने इस बार उन यूजर्स को निशाना बनाया है, जो बजट कम होने के कारण अब तक मैकबुक नहीं खरीद पा रहे थे। शानदार कलर्स और दमदार AI फीचर्स के साथ यह लैपटॉप अब सीधे विंडोज लैपटॉप्स को टक्कर देने के लिए तैयार है।

चार नए स्टाइलिश कलर्स और दमदार चिपसेट

एप्पल की यह नई मैकबुक नियो सीरीज डिजाइन और स्टाइल के मामले में बेहद खास है। कंपनी ने इसे सिल्वर, ब्लश, साइट्रस और इंडिगो जैसे चार आकर्षक रंगों में पेश किया है। खास बात यह है कि इस किफायती लैपटॉप में भी एप्पल ने अपनी लेटेस्ट A18 Pro चिप का इस्तेमाल किया है, जो इसकी परफॉर्मेंस को रॉकेट की रफ्तार देती है। इसका वजन मात्र 1.23 किलोग्राम है, जिससे इसे कैरी करना बेहद आसान हो जाता है।

डिस्प्ले और बैटरी में नहीं किया कोई समझौता

सस्ता होने के बावजूद एप्पल ने इसके फीचर्स में कोई बड़ी कटौती नहीं की है। MacBook Neo में 13 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दी गई है, जो 500 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। ऑनलाइन क्लास और मीटिंग्स के लिए इसमें 1080p HD कैमरा लगाया गया है। बैटरी लाइफ के मामले में एप्पल का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह लैपटॉप 16 घंटे तक का वीडियो स्ट्रीमिंग बैकअप देगा। साथ ही, बॉक्स में 20W का USB-C पावर एडेप्टर भी मिलेगा।

ऐप्पल इंटेलिजेंस और मैजिक कीबोर्ड का जादू

इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद Apple Intelligence (AI) फीचर्स हैं। कंपनी का दावा है कि इसके एआई फीचर्स किसी भी एंट्री-लेवल विंडोज लैपटॉप से कहीं ज्यादा एडवांस हैं। इसमें एप्पल का मशहूर ‘मैजिक कीबोर्ड’ दिया गया है, जिसके अपर वेरिएंट में ‘टच आईडी’ की सुरक्षा भी मिलेगी। साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos) सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो ‘स्पेशियल ऑडियो’ का शानदार अनुभव देते हैं।

कीमत और उपलब्धता: कब से मिलेगा आपको?

एप्पल ने भारत में इसकी कीमतों को काफी आक्रामक रखा है:

  • 256 GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹69,900

  • 512 GB स्टोरेज वेरिएंट: ₹79,900

दोनों ही वेरिएंट्स में 8 GB की रैम दी गई है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो एप्पल की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। 11 मार्च से यह लैपटॉप ऑनलाइन साइट के साथ-साथ देश के सभी अधिकृत एप्पल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Check Also

मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात: नवविवाहित युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी की बेवफाई का खौफनाक सच आया सामने

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाला और हैरान करने …