Saturday , 18 April 2026

AP Dhillon बने ‘Breakup Man’? तारा सुतारिया–वीर के ब्रेकअप की कहानी में आया नया ट्विस्ट…पढ़ें पूरी कहानी

पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री के सुपरस्टार AP Dhillon इन दिनों सिर्फ अपने हिट गानों की वजह से नहीं, बल्कि एक नए टैग Breakup Man की वजह से चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि एपी ढिल्लों की कॉन्सर्ट के कारण ही तारा सुतारिया और वीर का ब्रेकअप हुआ, लेकिन अब इस कहानी में एक नया मोड़ आया है.

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एपी ढिल्लों और तारा सुतारिया की नज़दीकियां कॉन्सर्ट से पहले ही बढ़ने लगी थीं, और यही वजह है कि लोगों को अब उनका ब्रेकअप होना “पहले से तय” सा लग रहा है. आइए हम आपको पूरी टाइमलाइन समझाते हैं कि कब और कैसे सिंगर और एक्ट्रेस तारा नजदीक आए और फिर कैसे ये ब्रेकअप हुआ.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AP DHILLON (@apdhillon)

 

जुलाई में ‘थोड़ी सी दारू सॉन्ग’ हुआ रिलीज

दरअसल साल 2025 के जुलाई के महीने में तारा और एपी ढिल्लों का गाना थोड़ी सी दारू रिलीज हुआ था. इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी. दोनों को साथ देख ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं. उस दौरान भी दोनों की डेटिंग की खबरों ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया था.

अगस्त के महीने में कंफर्म की डेटिंग

तारा और वीर पहाड़िया को लेकर इंटरनेट पर बज था. फिर अगस्त के महीने में कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया और फिर दोनों अक्सर कई इवेंट्स पर साथ दिखाई देने लगे.

दिसंबर में हुआ एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट

अपने रिश्ते को पब्लिक के सामने लाने के चार महीने बाद 26 दिसंबर को तारा सुतारिया मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में जाती हैं. जहां दोनों की क्लोजनेस देख न केवल वीर बल्कि ऑडियंस भी हैरान रह जाती है. इतना ही नहीं, एपी तारा को गाल पर किस भी करते हैं, जिसके बाद आग में घी और डल जाती है.

जनवरी में ब्रेकअप

इस कॉन्सर्ट के महज 12-13 दिन बाद मीडिया में खबरें आती हैं कि वीर और तारा ने ब्रेकअप कर लिया है. तो इस तरह से सोशल पर लोगों का कहना है कि यह ब्रेकअप तो तय था.

किसकी गलती?

सोशल प्लेटफॉर्म्स पर बहस तेज़ है. लोग अब सवाल कर रहे हैं कि आखिर गलती किसकी है? कुछ यूज़र्स का कहना है कि बॉयफ्रेंड की मौजूदगी में स्टेज पर दिखी नज़दीकियां रिश्ते के लिए मुश्किल बन सकती हैं. वहीं, दूसरे यूज़र्स इसे ओवररिएक्शन और सेलेब्रिटी लाइफ की नॉर्मल बातें बता रहे हैं.

Check Also

महिला आरक्षण पर फिर फंसी सपा की ‘साइकिल’, मुलायम के बाद अब अखिलेश के स्टैंड से मची सियासी हलचल; क्या वोट बैंक बचा पाएगी पार्टी?

नई दिल्ली। देश की राजनीति के गलियारों में इस वक्त महिला आरक्षण बिल को लेकर …