Thursday , 7 May 2026

मौसम ने बदली करवट: दिल्ली-बिहार में कोहरा, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली । उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के बड़े इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है और सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, दिल्ली में यह 10-11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि अधिकतम 24 डिग्री तक पहुंचा। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों में तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि, कड़ाके की ठंड अभी दूर है और उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी का इंतजार कर रहा है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है, जो 460 से ऊपर दर्ज किया गया। सुबह के समय जहरीली धुंध की मोटी चादर ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। पालम और सफदरजंग क्षेत्रों में विजिबिलिटी 300 से 500 मीटर तक गिर गई, जबकि हवाएं शांत रहने से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में ऊपरी क्षेत्रों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात के आसार हैं, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। तमिलनाडु में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी हैं। उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट है, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में येलो अलर्ट प्रभावी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 दिसंबर तक घना कोहरा छा सकता है। शीतलहर की बात करें तो तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में गंभीर शीतलहर की चेतावनी है, जहां अलग-अलग जगहों पर कड़ाकी ठंड पड़ रही है। लुधियाना जैसे शहरों में विजिबिलिटी 500 मीटर तक गिर गई और कोहरे का असर जारी रहने की उम्मीद है।

बिहार और उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम ठंडक बढ़ रही है, लेकिन दिन में हल्की सर्द हवाएं चल रही हैं। पछुआ हवाओं से पारा धीरे-धीरे गिर रहा है, जबकि शहरों में स्मॉग और धुंध से लोग परेशान हैं। मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं है। महाराष्ट्र और गुजरात में भी अगले कुछ दिनों में 2-3 डिग्री तापमान बढ़ सकता है। यह मौसम यातायात और स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। कम दृश्यता से वाहन चालकों को सावधानी बरतनी चाहिए, जबकि प्रदूषण से सांस की बीमारियां बढ़ने का खतरा है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का दौर जारी रह सकता है, लेकिन कड़ाके की सर्दी के लिए अभी इंतजार करना होगा।

Check Also

Fairplay Betting ID Approval Time: How Fast Can You Start in 2026?

Quick and seamless onboarding should always happen as expected, and this is what most people …