Monday , 14 September 2026

चांदनी चौक का नाम बदलकर ‘शीश गंज’ करने की मांग क्यों तेज? जानें पूरा मामला

नई दिल्ली । पंजाब बीजेपी के नेता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने चांदनी चौक का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर चांदनी चौक का नाम शीश गंज रखने की अपील की। चांदनी चौक का नाम बदलकर शीश गंज रखने से गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की भावना अमर हो जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पंजाब ईकाई ने दिल्ली के चांदनी चौक का नाम शीश गंज रखने की मांग की है। 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ से पहले पार्टी ने ये अपील की है।

पंजाब बीजेपी के नेता और पार्टी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेटर लिखकर ये मांग की। बलियावाल ने लिखा, यह भारत के सहिष्णुता, बहादुरी और आस्था की स्वतंत्रता के मूल्यों के प्रति ऐतिहासिक श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि वह एक सिख और एक भारतीय दोनों के रूप में गहरी श्रद्धा के साथ गुरु तेग बहादुर जी, हिंद की चादर के अद्वितीय बलिदान को याद करने के लिए लिख रहे हैं। गुरु तेग बहादुर ने धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की रक्षा और मानवता की अंतरात्मा की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

Check Also

Houthi Threat to Saudi Arabia: यमन सीमा से लेकर लाल सागर तक कैसे बढ़ रहा हूतियों का खतरा? सऊदी अरब के लिए क्यों बजी खतरे की घंटी

मध्य पूर्व में इस समय सबसे बड़ी चर्चा यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब …