
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर के आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार के हवाले से सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए पौड़ी पहुंच सकते हैं।
गोरखपुर के कार्यक्रम में थे मौजूद, सूचना के बाद भी जारी रखा आयोजन
जिस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनकी मां सावित्री देवी के निधन की दुखद सूचना दी गई, उस वक्त वह गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद थे। वहां 50 हजार छात्रों को टैबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। मां के निधन की जानकारी मिलने के बावजूद उन्होंने अपना निर्धारित कार्यक्रम जारी रखा।
2020 में हुआ था पिता का निधन, लॉकडाउन के चलते नहीं जा सके थे
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 20 अप्रैल 2020 को 89 साल की उम्र में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण नई दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल में हुआ था। उस दौरान कोरोना लॉकडाउन के सख्त प्रतिबंधों के चलते वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।
voice of india