Sunday , 27 September 2026

जालौन प्रेमी की पिटाई से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ये है पूरा मामला

जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि दो दिन पूर्व गांव में किशोरी से मिलने उसका प्रेमी आया था। जिसे परिजनों व ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा था। जिससे आहत होकर किशोरी ने यह कदम उठाया।

कोंच सर्किल के नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोहाई निवासी रामकेश जयपुर में काम करता है उसका बेटा दिल्ली में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ काम करता है। घर पर उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी व बेटी मुस्कान करती है। बुधवार की सुबह 9 बजे लक्ष्मी खेतों पर चार लेकर घर आई तो आंगन में टिनशेट के पाइप से दोपट्टे का फंदे से लटक रही थी। मां ने जैसे ही मुस्कान को देखा तो चीखती हुई घर के बाहर दौड़कर आई। मोहल्ले के लोग भी दौड़ पड़े। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद व नदीगांव प्रभारी शशीकांत चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने मौका मुआयना कर फील्ड यूनिट की टीम को बुला लिया। जिसके ने मौके से साक्ष्य इकठ्ठे किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बताया गया कि तीन साल से युवती एक युवक से प्रेम कर रही थी। एक बार वह उसके साथ चली भी गई थी। दो दिन पहले उसका प्रेम उससे मिलने घर आया था तभी उसकी मां ने उसे देख लिया था। उसके बाद मां व ग्रामीणों ने युवती की मारपीट कर दी। मां ने नदीगांव पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। प्रेम प्रसंग को लेकर युवती के घर मे गृहकलह चल रहा था। वहीं प्रेमी के पिटाई के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Check Also

यूपी 2027 चुनाव: प्रयागराज में चिराग पासवान का शक्ति प्रदर्शन, ‘यूथ बोले तो’ से भरेंगे हुंकार; चुनाव आयोग को दी बड़ी नसीहत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रमुख घटक दल …