Tuesday , 28 July 2026

सोशल मीडिया पर बढ़ी नजदीकियां फिर मिला धोखा, भोपाल में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने मेकअप आर्टिस्ट को बनाया हवस का शिकार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय एक महिला मेकअप आर्टिस्ट के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसे होटल ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान करीब एक महीने पहले इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए रोहित परमार नाम के युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती गहरी हो गई। इसके बाद आरोपी पीड़िता को घुमाने-फिराने के बहाने एक होटल में ले गया, जहां उसने शादी का झूठा भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शादी के वादे से मुकरा आरोपी, पीड़िता पहुंची रातीबड़ थाने

जब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और महिला को धोखा मिलने का अहसास हुआ, तो उसने रातीबड़ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के बयानों और प्राथमिक जांच के आधार पर रातीबड़ थाना पुलिस ने आरोपी रोहित परमार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

कॉलेज एडमिशन का काम करता है आरोपी, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी रोहित परमार विभिन्न कॉलेजों में छात्रों के एडमिशन कराने (एडमिशन कंसल्टेंट) का काम करता है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। रातीबड़ थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की लोकेशन ट्रैक की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Check Also

प्रदर्शन दबाने के लिए लाठीचार्ज और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कानून हाथ में लेने वालों पर….!

नई दिल्ली: देश में विरोध प्रदर्शनों और पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक …