Sunday , 5 July 2026

Delhi Railway Station: पुरानी दिल्ली स्टेशन पर शर्मनाक वारदात! किन्नरों ने यात्री परिवार को सरेआम पीटा, बचाने आई पत्नी-बेटी को भी नहीं बख्शा, न्यूड होकर काटा बवाल

नई दिल्ली। देश की राजधानी के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां के प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर एक यात्री परिवार और ट्रांसजेंडरों (किन्नरों) के बीच जमकर मारपीट हुई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद किसी का भी खून खौल उठेगा। चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान मर्यादा की सारी हदें पार हो गईं।

सीट को लेकर शुरू हुआ था विवाद, पूरे परिवार पर टूट पड़ा ग्रुप

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा विवाद ट्रेन की जनरल बोगी में चढ़ने और सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ था। बोगी के भीतर एक युवक का किन्नरों के साथ किसी बात पर मुंहवाद हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि 5 किन्नरों का एक ग्रुप उस अकेले युवक पर टूट पड़ा और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

हद तो तब हो गई जब उस बेबस युवक को बचाने के लिए उसकी पत्नी और मासूम बेटी बीच-बचाव करने आईं। किन्नरों ने मर्यादा को ताक पर रखकर महिला और उसकी बेटी को भी नहीं बख्शा और उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पीड़ित परिवार को सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गईं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि प्लेटफॉर्म पर दर्जनों लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी उस लाचार परिवार को बचाने आगे नहीं आया और लोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे।

प्लेटफॉर्म पर न्यूड होकर हंगामा, खाकी वर्दी को भी दिखाया ठेंगा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हंगामा किस कदर बढ़ गया था। विवाद के बीच एक किन्नर ने भरे स्टेशन पर सरेआम अपने कपड़े उतार दिए और न्यूड होकर ताली बजा-बजाकर गालियां देने लगी। वह वहां मौजूद आम यात्रियों को भी धमकी दे रही थी।

इसी बीच हंगामे की सूचना पाकर एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा और उसने मामले को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन किन्नरों का दुस्साहस इतना बढ़ चुका था कि उन्होंने पुलिसवाले को भी नहीं बख्शा। वीडियो में एक किन्नर पुलिसकर्मी को भी थप्पड़ मारने का इशारा करते हुए सरेआम गाली देती नजर आ रही है।

जब देवरिया में किन्नरों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था

रेलवे स्टेशनों पर किन्नरों की गुंडागर्दी का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल उत्तर प्रदेश के देवरिया रेलवे स्टेशन से भी ऐसा ही एक दहला देने वाला वीडियो सामने आया था, जहां किन्नरों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था।

उस घटना में 5-6 किन्नर रात के वक्त स्टेशन पर यात्रियों से जबरन वसूली कर रहे थे। परेशान यात्रियों ने जब इसकी शिकायत आरपीएफ (RPF) इंस्पेक्टर से की, तो इंस्पेक्टर ने किन्नरों को वहां से जाने और दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी। यह सुनते ही किन्नर आगबबूला हो गए और उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुलाकर इंस्पेक्टर पर ही हमला बोल दिया। किन्नरों ने आरपीएफ थाने में घुसकर कुर्सियां और दरवाजे तोड़ दिए थे और न्यूड होकर भारी बवाल काटा था। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल ने आकर इंस्पेक्टर को बचाया था और मौके से दो किन्नरों को गिरफ्तार किया था।

Check Also

VIDEO: मेसी की चमक पर भारी पड़ा केप वर्डे का करिश्माई गोल, देखें कैसे पलट गई पूरी बाजी

मियामी: फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में …