मनीला: खूबसूरत वादियों के बीच सैर-सपाटा करने और छुट्टियों का आनंद लेने का मूड तब अचानक रोंगटे खड़े कर देने वाले खौफ में बदल गया, जब पांच दोस्तों की एक टोली के साथ होटल के बाथरूम में एक बेहद डरावनी घटना घटी। फिलीपींस के साल्वाडोर बेनेडिक्टो (Salvador Benedicto) इलाके में स्थित एक बेहद नामी और आलीशान रिसॉर्ट में ठहरे इन दोस्तों को अंदाजा भी नहीं था कि उनके लग्जरी रूम के टॉयलेट में मौत उनका इंतजार कर रही है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा ग्रुप नॉर्दर्न नेग्रोस नेचुरल पार्क के पास कुदरती नजारों का लुत्फ उठाने पहुंचा था, लेकिन एक मामूली सी चूक उनकी जान पर बन सकती थी।
A hotel guest captured the terrifying moment a king cobra emerged from the toilet of a resort in Don Salvador Benedicto, Philippines. The guest called resort staff to help catch and remove the venomous snake. pic.twitter.com/dzoHNnHolB
— CBS News (@CBSNews) May 14, 2026
कमोड में अटकी थी कोई चीज, दोबारा फ्लश करते ही उड़ गए होश
रिसॉर्ट के कमरे में ठहरने के दौरान ग्रुप का एक दोस्त सामान्य रूप से टॉयलेट इस्तेमाल करने गया। शुरुआत में उसे लगा कि कमोड ठीक से साफ या फ्लश नहीं हुआ है। उसने बिना कुछ सोचे-समझे जैसे ही दोबारा फ्लश का बटन दबाया, कमोड के अंदर से पानी के साथ एक ऐसी खौफनाक चीज फन फैलाकर बाहर आने लगी, जिसे देखकर युवक की चीख निकल गई और उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। उसने तुरंत भागकर अपने बाकी दोस्तों को इस बारे में बताया।
मामूली सांप समझने की भूल, डंडा मारते ही सामने आया ‘किंग कोबरा’
बाथरूम के अंदर का नजारा देखकर शुरुआत में सभी दोस्तों को लगा कि शायद यह कोई साधारण पानी वाला सांप होगा जो गलती से पाइप में घुस आया है। खतरे को भांपने के लिए जब ग्रुप के एक सदस्य ने एक लंबे डंडे से उसे धीरे से टटोला, तो वह जहरीला जीव पूरी तरह से बाहर आ गया। बाहर आते ही उसने सीधे कैमरे की तरफ रुख किया और अपनी जीभ लपलपाते हुए फुफकारने लगा। ग्रुप के मेंबर ‘ड्रानरेब टियोडोसो’ ने इस रोंगटे खड़े कर देने वाले पल का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जब इस वीडियो को रेप्टाइल एक्सपर्ट्स (सांप विशेषज्ञों) को दिखाया गया, तो उन्होंने पुष्टि की कि यह कोई आम सांप नहीं बल्कि दुनिया का सबसे खतरनाक और जानलेवा ‘किंग कोबरा’ (King Cobra) था।
भीषण गर्मी की वजह से पाइप के रास्ते घुसा मौत का सौदागर
विशेषज्ञों के मुताबिक, इलाके में पड़ रही भयंकर और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की वजह से यह जहरीला मेहमान ठंडक और पानी की तलाश में टॉयलेट के ड्रेनेज पाइप के रास्ते कमोड तक आ पहुंचा था। गनीमत यह रही कि समय रहते सांप पर नजर पड़ गई और इस खौफनाक हादसे में किसी भी दोस्त की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, खौफ का आलम यह था कि उस पूरे ग्रुप ने एक पल की भी देरी किए बिना तुरंत उस नामी रिसॉर्ट से अपना बोरिया-बिस्तर समेटा, कमरा चेकआउट किया और वहां से भागकर दूसरे सुरक्षित होटल में शरण ली।
जंगल के पास बने रिसॉर्ट्स में जाने से पहले बरतें ये सावधानी
फिलीपींस की यह चौंकाने वाली घटना दुनिया भर के पर्यटकों के लिए एक बड़ा सबक है। यह हादसा हमें आगाह करता है कि जब भी हम किसी अनजानी जगह पर, खासकर जंगलों या नेशनल पार्क के करीब बने रिसॉर्ट्स और होटलों में रुकें, तो बेहद सावधानी बरतें। होटल के कमरों, खासकर टॉयलेट और बाथरूम का इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें, वरना वेकेशन का मजा एक पल में किसी खौफनाक सजा या बड़े हादसे में बदल सकता है।
voice of india
