कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद शुरू हुआ रक्तपात थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में जारी भीषण हिंसा के बीच एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है। भाजपा के दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहे सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हमले में सुवेंदु के पीएस (PS) बुद्धदेव भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बिरयानी की दुकान के बाहर घात लगाकर हमला, सिर और गर्दन में लगी गोलियां
पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर
शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या
PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर की हत्या
कोलकाता के मध्यमग्राम में हुई हत्या pic.twitter.com/QriGHFyJHj— SANJAY SINGH (@join2sanjay) May 6, 2026
मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात उस समय हुई जब चंद्रनाथ रथ अपनी कार से कहीं जा रहे थे। मध्यमग्राम इलाके में जैसे ही उनकी गाड़ी एक बिरयानी की दुकान के बाहर रुकी, पीछा कर रहे बाइक सवार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर काफी दूर से कार का पीछा कर रहे थे और उन्होंने मौके का फायदा उठाकर पॉइंट ब्लेंक रेंज से गोली मारी। चंद्रनाथ को एक गोली सिर में और दूसरी गर्दन में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
🚨 शॉकिंग न्यूज
सुवेंदु जी के पीए चंद्रनाथ रथ की मध्यामग्राम में पॉइंट ब्लैंक रेंज पर गोली मारकर हत्या कर दी गई!
वे स्थानीय लोगों से बात कर रहे थे, अपनी ब्लैक स्कॉर्पियो के बगल में खड़े थे। अचानक बाइक सवार हमलावर आए, फायरिंग की और फरार हो गए।
रथ लंबे समय से सुवेंदु दा की टीम… pic.twitter.com/RUgGWFdbBR
— Manoj Singh (@PracticalSpy) May 6, 2026
पीछा कर रहे थे बाइक सवार हमलावर, साए की तरह साथ रहने वाले बुद्धदेव घायल
इस खूनी हमले के दौरान कार में सुवेंदु अधिकारी के पीएस बुद्धदेव भी मौजूद थे। हमलावरों की गोलियों की चपेट में आकर वे भी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के शुरुआती इनपुट बताते हैं कि हमलावरों ने पूरी योजना के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। बाइक पर सवार बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद पलक झपकते ही फरार हो गए।
नतीजों के बाद सुलग रहा है बंगाल, सुवेंदु के करीबी की मौत से बढ़ा तनाव
4 मई को चुनावी नतीजे आने के बाद से ही बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से हिंसक झड़पों की खबरें आ रही हैं। लेकिन अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इतने करीब रहने वाले व्यक्ति की हत्या ने राज्य की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सुवेंदु अधिकारी घटना के समय वहां मौजूद नहीं थे, लेकिन अपने सबसे भरोसेमंद साथी की मौत की खबर मिलते ही वह स्तब्ध हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके, हालांकि अब तक हत्या के असली कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
voice of india
