Friday , 29 May 2026

सिर्फ एक लौंग और इलायची आपको कर सकती हैं मालामाल, महालक्ष्मी की कृपा से खूब कमाएंगें पैसा

आजकल के समय में हर कोई व्यक्ति बहुत सारा धन कमाना चाहता है, अधिक धन कमाने के लिए अक्सर मनुष्य मेहनत मजदूरी में लगा रहता है ताकि वह जल्द से जल्द बहुत सारा धन कमा पाए और अपने घर परिवार की खुशियों और जरूरतों का ठीक प्रकार से ध्यान रख सके, लेकिन ज्यादातर ऐसा देखा गया है कि व्यक्ति की मेहनत करने के बावजूद भी उसको अपने सपने पूरे करने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इतनी मेहनत करने के बाद भी वह अपने घर परिवार के लोगों की जरूरतें पूरी करने में सक्षम नहीं हो पाता है, कई बार तो ऐसा होता है मेहनत करने से आप पैसा कमा तो लेते हैं परंतु वह पैसा आपके पास ज्यादा समय के लिए टिक नहीं पाता है, इधर-उधर के कामकाज में पैसा बिना वजह के खर्च हो जाता है।

कई लोगों की ऐसी मान्यता है कि मेहनत करने से ही पैसा कमाया जा सकता है लेकिन कई बार मेहनत करने के बाद भी मनुष्य के पास पैसा नहीं आता है, अगर ऐसी स्थिति आपके जीवन में भी उत्पन्न हो रही है तो आप एक छोटा सा उपाय अपनाकर अपने जीवन की धन से जुड़ी हुई परेशानी को दूर कर सकते हैं, अगर आप यह उपाय विश्वास के साथ करते हैं तो इसका चमत्कार आपको कुछ ही दिनों में दिखाई देने लगेगा, दरअसल, हम आपको जिस उपाय के बारे में बता रहे हैं वह उपाय लौंग और इलायची का है, अगर आप यह उपाय अपनाते हैं तो इससे आपके ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहेगा और आप खूब पैसा कमाने में सफल रहेंगे।

लौंग और इलायची का करें यह उपाय

आज हम आपको जो उपाय बताने वाले हैं यह उपाय आप किसी भी दिन आजमा सकते हैं परंतु अगर आप इस उपाय को किसी शुक्रवार के दिन करते हैं तो यह ज्यादा कारगर माना गया है क्योंकि जैसा कि आप लोग जानते हैं शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी को समर्पित है, अगर आप इस दिन यह उपाय करते हैं तो इससे आप माता लक्ष्मी जी को बहुत शीघ्र प्रसन्न कर सकते हैं, अगर आप इस उपाय को अपनाते हैं तो इसके लिए आप शुक्रवार के दिन शाम के समय माता लक्ष्मी जी के समक्ष एक शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं, दीपक जलाने के पश्चात आप अपने दाएं हाथ में एक लौंग और इलायची रख लीजिए।

अगर हम ज्योतिष तंत्र शास्त्र के अनुसार देखे तो लौंग और इलायची का उपाय बहुत ही प्रभावशाली माना गया है, अगर कोई व्यक्ति इस उपाय को अपनाता है तो इसका प्रभाव बहुत ही जल्द दिखने लगता है, जब आप अपने दाएं हाथ में एक लौंग और एक इलायची रख लेंगे तो आपको “ॐ महालक्ष्मये नमः” मंत्र का जाप 108 बार करना होगा, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जब आप इस मंत्र का जाप करें तब आपको इस समय के दौरान कोई भी व्यक्ति टोके नहीं और आप इस मंत्र का उच्चारण ठीक प्रकार से कीजिए।

जब आप इस मंत्र का जाप पूरा कर ले तब आप एक पीले कपड़े में लौंग और इलायची रख कर इसको सिल दीजिए, इसके पश्चात आप इसको अपने धन रखने के स्थान पर रखें, लेकिन आप इस बात का ध्यान रखें कि आप इसको अपने पर्स में ना रखें क्योंकि पर्स चमड़े का बना होता है जिसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है, आप इस लौंग और इलायची के पीले कपड़े को अपनी तिजोरी या पैसे रखने के स्थान पर रख सकते हैं, अगर आप इस उपाय को अपनाते हैं तो इससे बहुत ही जल्द आपके घर में पैसों का आगमन होता है और आपके घर परिवार की आर्थिक समस्या दूर होती है, इस उपाय को करने से धन कमाने के स्रोत हासिल होते हैं और आपको अपनी मेहनत का फल मिलता है।

Check Also

IPL 2026 Eliminator SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से रौंदकर क्वालिफायर-2 में मारी एंट्री

न्यू चंडीगढ़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के नॉकआउट स्टेज का रोमांच अपने चरम पर …