Sunday , 8 November 2026

साइबर ठगी का नया खेल : बिजली विभाग का अधिकारी बताकर मीटर लगवाने के नाम पर….

नोएडा, । साइबर क्राइम थाना में एक व्यक्ति ने साेमवार की रात रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नोएडा पाॅवर कंपनी लिमिटेड का कर्मचारी बताकर अज्ञात साइबर अपराधी ने उनके घर पर मीटर लगवाने के नाम पर उनसे धोखाधड़ी करके 3,74,831 रूपये की ठगी कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने मंगलवार काे बताया कि बृजेश कुमार तिवारी पुत्र राजनारायण तिवारी ने बीती रात साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति का काॅल आया। उसने खुद को एनपीसीएल का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपने अपने घर पर बिजली का मीटर लगाने का एप्लीकेशन दिया है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने बिजली लगाने के लिए आवेदन किया था। काॅल करने वाले की इस बात काे सुनकर उन्हें विश्वास हो गया कि यह बिजली विभाग का व्यक्ति है। आरोपी ने पीड़ित से एक ऐप डाउनलोड करवाया। उसके बाद उसने 13 रूपये का भुगतान करने के लिए कहा। पीड़ित ने 13 रुपये का भुगतान कर दिया। इसी बीच आरोपी ने उनका बैंक अकाउंट हैक कर लिया तथा कई बार में उनके खाते से 3 लाख 74 हजार 831 रूपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Check Also

दीपोत्सव 2026: रामपथ पर उतरा आस्था का महाकुंभ, 1 किमी लंबे झांकियों के काफिले को देखने उमड़े लाखों श्रद्धालु; लता मंगेशकर चौक तक ‘जय श्रीराम’ की गूंज

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन धरा अयोध्या में दीपोत्सव-2026 का उल्लास अपने चरम …