Sunday , 8 November 2026

सांप के डसने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत : घर के बाहर काम करते समय हुआ हादसा

हरदोई। पिहानी थाना क्षेत्र के देहलिया रामपुर गांव में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसे में घर के बाहर काम कर रही मां-बेटी की अचानक सांप के काटने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतका नन्ही (40) पत्नी शिवचरन और उनकी बेटी कोमल (10) घर के पास थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। गंभीर हालत में कोमल को ग्रामीण तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर बाद मां नन्ही की भी मौत हो गई। नन्ही के परिवार में सात बच्चे हैं। कोमल सबसे बड़ी थी। अन्य बच्चों में सरस्वती (13), आकाश (7), कामिनी (6), कीर्ति (4), प्रियांशु (3) और मोनू (1) हैं। इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि इस इलाके में सांपों का खतरा
अक्सर बना रहता है और पहले भी कई घटनाएं हुई हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर स्थिति कक देखा। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का विश्वास दिलाया है।

Check Also

दीपोत्सव 2026: रामपथ पर उतरा आस्था का महाकुंभ, 1 किमी लंबे झांकियों के काफिले को देखने उमड़े लाखों श्रद्धालु; लता मंगेशकर चौक तक ‘जय श्रीराम’ की गूंज

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन धरा अयोध्या में दीपोत्सव-2026 का उल्लास अपने चरम …