Monday , 17 August 2026

सहारा शहर पर लगा नगर निगम ताला : सभी गेट सील, पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा लिया गया परिसर

लखनऊ | राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा शहर पर सोमवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को सील कर दिया। सुबह शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चली, जिसमें नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सभी मुख्य गेटों पर ताले जड़ दिए। परिसर के अंदर मौजूद कर्मचारियों और स्टाफ को बाहर निकालने के बाद क्षेत्र को पूरी तरह खाली करा लिया गया।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, सहारा शहर की यह जमीन नगर निगम की है, जिसे वर्षों पहले लीज पर सहारा इंडिया को दी गई थी। निगम का आरोप है कि लीज की शर्तों का उल्लंघन किया गया और संपत्ति का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं हुआ। इसी आधार पर नगर निगम ने लीज रद्द कर जमीन को अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई की।
सुबह से चला अभियान, देर शाम तक पूरी हुई सीलिंग
सुबह से ही नगर निगम और पुलिस की टीम सहारा शहर पहुंची और गेट-दर-गेट सीलिंग की प्रक्रिया शुरू की। तीन गेटों पर पहले ताले जड़े गए, इसके बाद शेष गेटों को भी बंद कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि कोई भी व्यक्ति अंदर प्रवेश न कर सके।
 निगम की संपत्ति वापस ली गई —  नम्रता सिंह
निगम की अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने बताया कि “सहारा शहर की यह जमीन नगर निगम की है। लीज की शर्तों का उल्लंघन करने पर इसे नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है। सोमवार को पूरी सीलिंग की कार्यवाही संपन्न हो गई।”

Check Also

उदयपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात: घर के संदूक में प्लास्टिक में लिपटे मिले लापता बुजुर्ग दंपति के शव, इलाके में सनसनी

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आदिवासी …