Saturday , 11 July 2026

ससुराल भेजने के दबाव में भैया-भाभी ने दुखियारी पर थप्पड़ बरसाए…तीन बच्चों और मां संग

–तीन बच्चों और मां संग खाकी की चौखट पहुंची पीड़िता, शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

बिल्हौर, कानपुर। शौहर से विवाद के चलते मायके में रह रही विवाहिता को ससुराल भेजने के दबाव में उसके ही भाई और भाभी ने मारपीट का शिकार बना डाला। घायल अवस्था में पीड़िता ने खाकी की चौखट पर गुहार लगाई तो मामला दर्ज कर कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ी।

घिमऊ गांव के रहने वाले सुलेमान की पुत्री साबरा का लगभग 13 वर्ष पहले कन्नौज के कासिम संग निकाह हुआ था। तीन माह पहले मियां–बीवी के दरमियान विवाद के बाद साबरा अपने तीन बच्चों के साथ मायके आकर मां के साथ रहने लगी। यह बात नागवार गुजरी तो रविवार दोपहर को भाई हुसैन उर्फ पिंटू अपनी पत्नी सलमा और भाभी सबीना के साथ मां के घर पहुंचे। उन्होंने ससुराल जाने का दबाव बनाते हुए साबरा के साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर वह न गई तो जान से मार दी जाएगी। साबरा के मुताबिक उनके पति का व्यवहार अनैतिक है, वह उन्हें और बच्चों को प्रताड़ित करते हैं और झूठा बदनाम करते हैं। इसलिए वह ससुराल लौटना नहीं चाहती। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां व बच्चों के साथ थाने पहुंच पुलिस से शिकायत की। उधर, कोतवाल अशोक कुमार सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया, अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

मैनपुरी में 9 साल पुराने युधिष्ठिर हत्याकांड में ऐतिहासिक फैसला : बकरियां बांधने की नसीहत देने पर ली थी जान, कोर्ट ने 4 दोषियों को सुनाई उम्रकैद!

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बड़े फैसले की खबर सामने आ रही …