Thursday , 22 October 2026

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पकड़कर पिटाई, फिर में प्रेमिका को…

अंबिकापुर । जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के पुहपुटरा गांव में आधी रात एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा, लेकिन परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए घरवालों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की और दोनों को घर के अंदर ही बंधक बना दिया। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के तेलाई कछार का रहने वाला युवक भी शादीशुदा है। वह लंबे समय से अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मोबाइल पर बातचीत करता था। बीती रात वह उससे मिलने आया था, तभी परिजनों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद गांव में सामाजिक बैठक बुलाई गई। बैठक में तय किया गया कि महिला को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया जाए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, हालांकि दोनों पक्षों की ओर से किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

Check Also

यूपी में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: EPIC नंबर वही, लेकिन रातों-रात बदल गए 13 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम; चुनाव आयोग का ताबड़तोड़ एक्शन

लखनऊ/पीलीभीत उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने से पहले ही मतदाता …