Sunday , 19 April 2026

शराब के नशे और चंद रुपये के लालच में कर दी थी हत्या….खून से सनी पैंट के साथ पकड़ा गया दरिंदा

-मूसानगर में ईंट से कूंचकर हत्या का खुलासा
-खून से सनी पैंट के साथ पकड़ा गया आरोपी, रूपये बरामद

कानपुर देहात। मूसानगर के खिरियनपुरवा में सात सितंबर की रात हुई युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को कर दिया। पकड़े गए हत्यारोपी ने ईंट से वारकर करके हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसके पास से मृतक की जेब से निकाले गए 23 हजार रुपये भी बरामद हो गए हैं। पुलिस ने खून से सनी पैंट भी बरामद कर ली है।

खिरियनपुरवा गांव के रामशरण (40) की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला था। परिजनों ने भैंस की उधारी रकम वसूल कर आने की बात कही थी। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने घटना की खुलासा के लिए सर्विलांस और अन्य पुलिस टीमों को लगाया था। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद खिरियनुपरवा गांव के ही राजा सिंह उर्फ जयवीर सिंह को गिरफ्तार किया। उसने पुलिस की पूछतांछ में बताया कि रुपये रामशरण पड़ोस के गांव संदीप से 23 हजार रुपये उधार लेकर लौट रहा था। रास्ते में राजा ने रामशरण के साथ शराब पी। फिर उसके मन में रुपये का लालच आ गया। रामशरण के नशे में होने पर ईंट से वार करके हत्या कर दी। जेब में पड़े रुपये निकाल कर घर चला गया। घटना के दौरान उसके पैंट में खून के छींटे पड़ गए। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी पैंट और लूटे गए 23 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। एसओ कालीचरन ने बताया कि आरोपी ने नशे में घटना को अंजाम दिया था। उससे रुपये की बरामदगी हो गई है।

Check Also

कानपुर में बवाल: चंपतनेवादा में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पथराव के बाद पुलिस छावनी बना गांव; जानें क्या है पूरा मामला

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर स्थित बिल्हौर के ककवन थाना क्षेत्र में गुरुवार की …