Monday , 14 September 2026

शराब का नशा बना काल : देसी मधुशाला से निकले युवक की हौज में गिरकर मौत

बिल्हौर, कानपुर। कस्बे में शराब का नशा एक युवक की जान लेने का सबब बन गया। सोमवार देर शाम पुराने बस स्टॉप के पास स्थित देसी मधुशाला से नशे की हालत में निकला युवक पास ही बने हौज में गिर गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसकी सांसें थम चुकी थीं।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान महाराणा प्रताप नगर निवासी रामकुमार (45) पुत्र तुलसीराम के रूप में हुई है। वह कस्बे की छोटी बाजार में सब्जी का काम करता था। परिजनों तक पहुंची खबर से कोहराम मच गया। उधर, कोतवाल अशोक कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

FATF के खौफ से पाकिस्तान में खलबली: आतंकी मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम, रेड बुक में नाम; क्या फिर शुरू हुआ नया पाखंड?

इस्लामाबाद ब्यूरो। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी एफएटीएफ की अक्टूबर में प्रस्तावित महत्वपूर्ण प्लेनरी बैठक …