Tuesday , 25 August 2026

लोगों को रौंदने वाले बेकाबू कार चालक रचित मध्यान गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को धनतेरस की शाम हुई घटना के आरोपित कार चालक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज निवासी रचित मध्यान पुत्र वासुदेव है। उल्लेखनीय है कि 19 अक्टूबर को धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर मोहल्ले में बेकाबू कार की टक्कर से प्रदीप कुमार पटेल 55 वर्ष पुत्र रोशन लाल पटेल की मौत हो गई और अन्य छह लोग घायल हुए थे। इस संबंध में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपित रचित मध्यान को बुधवार भोर में गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Check Also

छत्रपति संभाजीनगर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत: iPhone नहीं, 20 साल पुराना कलह और 3 एकड़ जमीन बनी वजह; अलग-अलग श्मशान में हुआ अंतिम संस्कार

छत्रपति संभाजीनगर  : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में चांदगुडे परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध …