Monday , 19 October 2026

लखनऊ में बड़ा हादसा : बेकाबू कार पेड़ से टकराई, युवक की दर्दनाक माैत

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर में रविवार देर रात कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति ने सोमवार को बताया कि बीती रात रविवार को सूचना मिली गंगानगर अमौसी के पास स्थित बिग बॉस्केट के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि चालक गाड़ी के अन्दर घायलावस्था में पड़ा है, जिसे तत्काल एबुंलेस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरोजनीनगर भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की पहचान सरोजनी नगर के अनौरा निवासी अभिनव (24) के रूप में हुई है। प्रथमदृष्टया जानकारी में पता चला है कि मृतक (यूपी ईसी 2220) कार से हाइवे की ओर से अनौरा की तरफ जा रहा था, तभी अचानक से मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में कार चला रहे युवक अभिनव की मौत हो गई।

Check Also

Shradha Dubey Case: खाकी पर भारी पड़ी मॉडल श्रद्धा दुबे की रसूख! शिवा हत्याकांड के 10 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर, रिवॉर्ड बढ़ाकर हुआ 50 हजार

राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित कारोबारी शिवा शुक्ला हत्याकांड में दस दिन बीत जाने के बाद …