Wednesday , 30 September 2026

लखनऊ में दरिंदगी : किशोरी को अगवा कर जंगल में ले जाकर गैंगरेप, फिर जो हुआ. ..

नामजद तहरीर के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, पूछ ताछ जारी।

बीकेटी/लखनऊ- लखनऊ में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है, जहां घर से निकली किशोरी को जबरन गाड़ी में बिठाकर जंगल में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में दो नामजद सहित दो अज्ञात लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगा है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वही पुलिस के मुताबिक किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।जिसके बाद आरोपियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की जा रही है।

Check Also

अमेरिका में 1 अक्टूबर से H-1B वीजा नियमों में बड़ा बदलाव: अब ज्यादा सैलरी वालों को लॉटरी में मिलेगी प्राथमिकता, जानिए भारतीय प्रोफेशनल्स पर क्या होगा असर

वाशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका जाने की चाह रखने वाले भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स और कुशल कामगारों के …