Sunday , 8 November 2026

लखनऊ में चला अवैध हथियारों का धंधा, काकोरी से पकड़ी गई तमंचा फैक्ट्री

लखनऊ। राजधानी की काकोरी पुलिस नें रविवार रात नई बस्ती गाँव में एक घर में छापेमारी के दौरान अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश कर एक युवक क़ो दबोच लिया वहीं दूसरा भागने में कामयाब रहा मौके से टीम नें आधे बने तमंचा और गोलियां बरामद की।

जानकारी के अनुसार रविवार रात नई बस्ती निवासी दिलीप लोधी के घर मुखबिर की ख़बर पर पहुंची जहां असलहा तैयार करने का पूरा सामना मौजूद था। मौके से तीन कारतूस और तमंचे लोहे के राड और नक़दी बरामद हुई। आरोपी क़ो गिरफ्तार कर पुलिस आगे की जानकारियां जुटा रही।

Check Also

दीपोत्सव 2026: रामपथ पर उतरा आस्था का महाकुंभ, 1 किमी लंबे झांकियों के काफिले को देखने उमड़े लाखों श्रद्धालु; लता मंगेशकर चौक तक ‘जय श्रीराम’ की गूंज

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन धरा अयोध्या में दीपोत्सव-2026 का उल्लास अपने चरम …