Monday , 19 October 2026

लखनऊ की स्वीट शॉप में आग ने मचाया तांडव, दमकल की कई गाड़ियाँ आग बुझाने में लगीं

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक स्वीट शॉप में आग लगने से अफरातफरी मच गई है. आग की  घटना थाना चिनहट के मटियारी चौराहे के पास अवस्थी स्वीट हाउस में हुई है. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिश जारी है. आग स्वीट शॉप के बेसमेंट में लगी है. सभी को वहां से बाहर निकाल दिया  गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

 

बता दें कि अवस्थी स्वीट्स एवं जनरल स्टोर एक 3 मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद है. यहां पर आग लगने के बाद दमकल की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. हालांकि आग किन कारणों से लगी अब तक यह स्पष्ट नहीं है. समय रहते आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं. हादसे में अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है.

Check Also

कन्नौज में PDA सम्मेलन में खाली रह गईं कुर्सियां तो भड़के अखिलेश यादव, सपा की पूरी जिला कार्यकारिणी भंग; जिलाध्यक्ष नपे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ कन्नौज …