Sunday , 19 April 2026

लखनऊ : आईएएस अधिकारी विजय विश्वास पंत बने लखनऊ के मंडलायुक्त…रौशन जैकब सहित 16 आईएएस अधिकारी हुए….

रौशन जैकब सहित 16 आईएएस अधिकारी हुए फेरबदल

लखनऊ। शासन ने मंगलवार को बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अफसरों का तबादला किया है।

राजधानी लखनऊ में तैनात रहीं मंडलायुक्त रौशन जैकब की जगह अब आईएएस अधिकारी विजय विश्वास पंत को लखनऊ का मंडलायुक्त बनाया गया है।’

शासन से जारी हुई की सूची के अनुसार वरिष्ठ आईएएस सुहास एलवाई को डीजी युवा कल्याण का चार्ज दिया गया है जबकि संजय खत्री प्रभारी सीईओ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

आईएएस किंजल सिंह को परिवहन परिवहन आयुक्त बनाया गया है जबकि रंजन कुमार से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग वापस लेकर बाकी यथावत बने रहेगा। आईएएस चेत्रा वी को महानिदेशक आयुष यूपी की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस कंचन वर्मा आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश जबकि मोनिका रानी प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया है। जबकि
आईएएस अधिकारी विजय विश्वास पंत को मंडलायुक्त लखनऊ बनाया गया है वहीं रोशन जैकब को सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनाया गया है। राजेश कुमार द्वितीय को महानिदेशक पर्यटन की ज़िम्मेदारी दी गई है जबकि सौम्या अग्रवाल मंडलायुक्त प्रयागराज बनाया गया है।

Check Also

मिडिल ईस्ट में खलबली: क्या अमेरिका को ठेंगा दिखाकर ईरान को हथियार दे रहा चीन? तेहरान में 4 ‘रहस्यमयी’ विमानों की लैंडिंग से हड़कंप

नई दिल्ली/बीजिंग/तेहरान: पश्चिम एशिया के धधकते हालातों के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है …