Sunday , 27 September 2026

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल :आखिर क्यों किया गया IAS अधिकारियों का तबादला

– मुख्य सचिव एसपी गोयल और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के विभागों में कटौती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लंबे समय से अपने पद पर बने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भी उनके पदों से हटाया गया है। कुल 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं हैं।

मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को कई पदों से अवमुक्त कर दिया गया है। जबकि मौजूदा कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनात दीपक कुमार को कई विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई है। एसपी गोयल की छुट्टी पर जाने के बाद से सीनियर आईएएस दीपक कुमार मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

अब मुख्य सचिव एसपी गोयल को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष, पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपशा, अपर मुख्य सचिव, समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा परियोजना निदेशक, यूपीडा के पद से अवमुक्त कर दिया गया है। इसके बाद से उनके पास कोई पद नहीं बचा है। जबकि कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार को अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के पद से अवमुक्त कर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष, पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा, अपर मुख्य सचिव, नागरिक उडडयन एवं समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा परियोजना निदेशक, यूपीडास्प के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।

इसके साथ ही पार्थसारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। अमित कुमार घोष को प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

मुकेश कुमार मेश्राम को प्रमुख सचिव पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। पहले उनके पास पर्यटन एवं सस्कृति विभाग था। उनकी जगह पर अमृत अभिजात को प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव नागरिक उडडयन विभाग के पद से अवमुक्त कर दिया गया है। संजय प्रसाद बाकी पदों पर बने रहेंगे। अजय चौहान को वर्तमान पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपशा के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अमित कुमार घोष प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, पी० गुरूप्रसाद प्रमुख सचिव, राजस्व विभागको प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन एवं अन्य विभाग दिए गए हैं।

Check Also

यूपी 2027 चुनाव: प्रयागराज में चिराग पासवान का शक्ति प्रदर्शन, ‘यूथ बोले तो’ से भरेंगे हुंकार; चुनाव आयोग को दी बड़ी नसीहत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रमुख घटक दल …