Wednesday , 24 June 2026

यूपी में बड़ा साइबर फ्रॉड : आईजी के नाम पर अपराधियों ने एक व्यक्ति को जाल में फंसाया, 70 हजार की ठगी

नोएडा, गौतम बुद्ध नगर । थाना सेक्टर 20 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके एक परिचित जो कि यूपी पुलिस मे आईजी के पद पर तैनात है उनके नाम पर अज्ञात बदमाशो ने उनसे संपर्क किया तथा उनसे 70 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया की बीती रात को निठारी गांव में रहने वाले मनोज कुमार पुत्र राजपाल शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 नवंबर की रात को उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने कहा कि वह यूपी पुलिस के आईजी अशोक सिंह का दोस्त बोल रहा है। अशोक सिंह ने आपको कुछ सामान देने के लिए बोला है। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उसके एवज में उनसे दो बार में ऑनलाइन 70 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। पीड़ित के अनुसार चुकी पुलिस अधिकारी अशोक कुमार सिंह उसके परिचित है इसलिए उसने विश्वास करके यह रकम आरोपी के बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

मुजफ्फरनगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत: दोना-पत्तल फैक्ट्री से 13 मजदूर बंधनमुक्त, 24 घंटे काम, पहरे पर पिटबुल और खाने में सिर्फ नमक-रोटी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से बंधक मजदूरी और हैवानियत की एक ऐसी खौफनाक …