Monday , 17 August 2026

मुरादाबाद में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी मोहल्ले में सोमवार की दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर हर बिंदु पर जांच पड़ताल में जुट गई।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद से ही पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।मृतक की पहचान शोभित ठाकुर (पुत्र घनश्याम, निवासी गुलाब बाड़ी फाटक, मुरादाबाद) के रूप में हुई है। अचानक हुई इस वारदात से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पिता ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप मृतक के पिता घनश्याम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह ड्यूटी खत्म करके दोपहर में घर लौटे थे। उन्होंने अपने बेटे से कहा था कि वह कहीं बाहर न जाए।

इसी बीच उसका दोस्त गौतम घर आया और शोभित को अपने साथ बाहर बुलाकर ले गया।घनश्याम का आरोप है कि उनके बेटे को योजना बद्ध तरीके से फंसाया गया और बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो गौतम गायब था। परिजनों ने गौतम से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। बाद में फोन चालू होने पर गौतम घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन तब तक शोभित की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इलाके में दहशत, पुलिस का पहरा वारदात के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही इस सनसनीखेज हत्या का पूरा राज खोला जाएगा।

Check Also

उदयपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात: घर के संदूक में प्लास्टिक में लिपटे मिले लापता बुजुर्ग दंपति के शव, इलाके में सनसनी

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आदिवासी …