Wednesday , 30 September 2026

मुजाहिदीन आर्मी का नेटवर्क बेनकाब, एटीएस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड, रची जा रही थी ये बड़ी साज‍िश

लखनऊ। मुजाहिदीन आर्मी का सपना देखने वाले, पूरे देश में गैर मुस्लिम धर्मगुरूओं की हत्या का इरादा रखने वाले मास्टरमाइंड मोहम्मद रजा पुत्र जाबिर अली को एटीएस ने ढूंढ निकाला है। एटीएस ने मो.रजा को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर लखनऊ ला रही है।

गौरतलब है कि बीते सोमवार 29 सितम्बर को एटीएस ने चार ऐसे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जो देश में लोकतांत्रिक सरकारों को गिराने और मुजाहिदीन आर्मी बनाकर गैर मुस्लिम धर्मगुरूओं पर हमले की फिराक में था। ऐसे चार अभियुक्तों को एटीएस ने जेल भेज दिया था लेकिन उसका मास्टरमाइंड फरार हो गया था। एटीएस ने मंगलवार को मास्टरमाइंड को भी ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

29 सितम्बर को पकड़े गये अकमल,सफील सलमानी,मो.तौसीफ,कासिम अली ने पूंछतांछ में कुछ अन्य लोगों के नाम भी उगले हैं। जिससे पूरे गैंग को एटीएस की टीम धर दबोचने की फिराक में हैं। सरगना के पकड़ में आ जाने से इस गैंग को फंड की सप्लाई और हथियारों की आमद व मददगारों के नाम जानने में मदद मिल सकेगी। इस गैंग के मुखिया मो.रजा पुत्र जाबिर अली मूल निवासी अंडौली,जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश व वर्तमान निवासी मल्लपुरम केरल, के लिए एटीएस ने ट्रांजिट रिमांड ली है। आतंकी मंसूबों को पूरा करने के लिए व टार्गेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम देने के लिए इकट्ठा किया गया धन इसी के खाते में जमा किया गया था। एटीएस मो.रजा को विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड पर लेकर जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करेगी।

Check Also

केशव मौर्य का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले- ‘सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर लड़ें या अलग, 2027 में बनेगी BJP सरकार; राज्यसभा में सपा 3 उतारेगी तो हमारा 9वां आएगा’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में …