Thursday , 28 May 2026

मुंबई की सत्ता का पूरा हिसाब : BMC चुनाव में BJP का दबदबा, जानिए ठाकरे ब्रदर्स की ताकत कैसे हुई कमजोर

महाराष्ट्र की 13 नगर निगमों में भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत

– मुख्यमंत्री फडणवीस का दावा- भाजपा सहयोगी दलों के साथ २५ नगर निगमों में जीत कर हासिल करेगी सत्ता

मुंबई । महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव में शुक्रवार शाम तक घोषित मतगणना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने २९ में से 13 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि कई नगर निगमों में भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिलकर सत्ता हासिल करने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा कि भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिलकर २५ नगर निगमों में सत्ता हासिल करेगी।

महाराष्ट्र की कुल 29 नगर निगमों में से भाजपा ने 13 नगर निगमों पर स्पष्ट बहुमत पा लिया है। इनमें इचलकरंजी, पुणे, धुले, पिंपरी-चिंचवाड़, नवी मुंबई, पनवेल, उल्हासनगर, मीरा-भायंदर, नासिक, नागपुर, नांदेड़, सांगली और जालना नगर निगम शामिल हैं। इन नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा सिर्फ एक ग्रामीण या अर्ध-शहरी पार्टी नहीं है, बल्कि शहरी वोटरों के बीच भी अपनी मजबूत पकड़ बनाने में सफल रही है। पश्चिमी महाराष्ट्र में भाजपा ने इचलकरंजी और सांगली जैसे कांग्रेस-राकांपा के पारंपरिक असर वाले इलाकों में विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। उत्तरी महाराष्ट्र में, भाजपा ने नासिक और धुले जैसे अहम शहरों में साफ़ बहुमत से जीत हासिल की। विदर्भ में, भाजपा ने नागपुर में अपना किला बनाए रखा और मराठवाड़ा में, भाजपा ने नांदेड़ और जालना में भी जीत हासिल की है।

राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में भाजपा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। नवी मुंबई, पनवेल, उल्हासनगर और मीरा-भायंदर जैसे विकसित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील शहरों में वोटरों ने भाजपा को वोट किया। भाजपा ने पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ जैसे इंडस्ट्रियल और आईटी हब में भी जीत हासिल कर अपनी ताकत साबित की। हालांकि मुंबई नगर निगम में भाजपा गठबंधन और शिवसेना मनसे गठबंधन के बीच मुकाबला जारी है। यहां अभी तक किसकी सत्ता होगी, यह साफ नहीं हो सका है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा मोदी के विकास के मुद्दे को मूल में रखकर चुनाव प्रचार किया था। इसी वजह लोगों विकास के मुद्दे को पसंद किया है। देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र की जनता का आभार भी व्यक्त किया है। फडणवीस ने कहा कि वे इन सभी नगर निगमों में महापौर बनाने के बाद विजयोत्सव मनाएंगे।

Check Also

IPL 2026 Eliminator SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से रौंदकर क्वालिफायर-2 में मारी एंट्री

न्यू चंडीगढ़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के नॉकआउट स्टेज का रोमांच अपने चरम पर …