Tuesday , 22 September 2026

मामी-भांजे का प्रेम बना मौत की वजह, फंदे पर लटके मिले दोनों के शव….मृतका का पति पंजाब में करता है मजदूरी


कानपुर देहात। रसूलाबाद के बहेलियनपुरवा में सोमवार को घर के अंदर मामी और भांजे के शव फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

रसूलाबाद संवाददाता के अनुसार बहेलियनपुरवा गांव का सुखराम पंजाब में मजदूरी करता है। घर उसकी पत्नी मीना देवी (30) रहती थी। गांव के लोगों ने बताया कि मीना के प्रेम संबंध रिश्ते में भांजा लगने वाले इंद्रेश (27) से हो गए। इंद्रेश ग्राम निगोह, थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज का रहने वाला था। ग्रामीण बताते हैं कि वह अक्सर मिलने आता था।

रविवार 31 अगस्त की शाम करीब 5 बजे मृतक इंद्रेश मामी मीना देवी के घर आया था। सोमवार सुबह कमरे के अंदर दोनों के शव फंदे से लटके मिले।‌ सूचना मिलते ही बिरूहुन चौकी प्रभारी जयप्रकाश सिंह, पुलिस बल के साथ मौके पर कोतवाल हरमीत सिंह, सीओ सौरभ वर्मा पहुंचे। घटना के बावत ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Check Also

लखनऊ के होटल में गोरखपुर के सिपाही की संदिग्ध मौत: कमरे में मिला शव, साथ रुका साथी रहस्यमय तरीके से गायब

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया …