Saturday , 30 May 2026

मां लक्ष्मी से है तुलसी का खास कनेक्शन, इन 5 उपायों से खत्म हो जाएगी लाइफ की हर प्रॉब्लम

तुलसी को हिंदू धर्म में पवित्र माना गया है। इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप भी कहते हैं। इसका पौधा भगवान विष्णु को काफी पसंद है। यही वजह है कि जब भी विष्णुजी की पूजा होती है तो उसमें तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप घर में तुलसी का पौधा रखते हैं तो उसकी रोज नियम कायदे से पूजा पाठ भी होनी चाहिए। आप तुलसी के कुछ खास उपाय कर अपनी हर मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं। आज हम इन्हीं उपायों पर एक नजर डालेंगे।

शादी के लिए

यदि आपकी शादी नहीं हो रही है, उसमें बार-बार कोई अड़चन आ रही है या मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल रहा है तो ये उपाय आपके जरूर काम आएगा। जिस जातक की शादी में दिक्कत आ रही है वह रोज सुबह सूर्योदय के पूर्व उठ जाए। साफ पानी से स्नान कर ले। इसके बाद तुलसी में जल अर्पित करें। तुलसी माता के सामने हाथ जोड़ अपनी समस्या बताएं। आपका विवाह जल्द हो जाएगा।

वास्तु दोष के लिए

वास्तु दोष घर में की तरह की समस्याएं उत्पन्न करता है। इसे दूर करने के लिए आप घर के अग्नि कोण यानि दक्षिण पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रख दें। इसके बाद इसकी रोज सुबह शाम पूजा करें। शुद्ध गाय के घी का दीपक प्रज्वलित करे। तुलसी माता को जल चढ़ाए। इससे आपके घर का वास्तु दोष दूर होगा। साथ ही घर में सुख, शांति और समृद्धि आएगी।

मनोकामना पूर्ण करने के लिए

 

हम सभी के मन में अनेक इच्छाएं होती है जिन्हें हम पूरी करना चाहते हैं। इसमें तुलसी मां आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आप पीतल का एक कलश लें। अब इसमें साफ जल्द भर दें। इसमें तुलसी के कुछ पत्ते भी डाल दें। अब इस कलश को 24 घंटे के लिए कहीं रख दें। ध्यान रहे इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां कोई इसे देख न पाए। इसके बाद इस जल से पूरे घर में छिड़काव करें। इस दौरान अपनी मनोकामना भी मन में दोहराए।

बिजनेस में सुधार के लिए

 

यदि आपके व्यापार में कोई खास फायदा नहीं हो रहा तो ये उपाय करें। शुक्रवार के दिन स्नान के बाद तुलसी माता को कच्छ दूध चढ़ाएं। इसके बाद मिठाई का भोग लगाएं। ये भोग किसी सुहागन महिला को खिलाएं। इससे समस्या का अंत होगा। बिजनेस में घाटा होना बंद हो जाएगा। फायदा ही फायदा होगा।

धन लाभ के लिए

शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे से कुछ पत्तियां तोड़ ले। अब इस पत्ती को मां लक्ष्मी के पास रखकर इसकी पूजा करें। इसके बाद इन तुलसी के पत्तों को दूध में मिला दें। इस दूध को घर के सभी सदस्य पी लें। जल्द ही सबकी तरक्की होगी। घर में पैसों की आवक बढ़ जाएगी।

Check Also

मौसम का मिजाज: देश के 15 राज्यों में प्री-मानसून आंधी-बारिश का अलर्ट; यूपी-बिहार में आसमानी आफत से 48 लोगों की मौत, इनोवा समेत 10 गाड़ियां बहीं

देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम ने अचानक करवट …