Thursday , 19 November 2026

भोपाल में मॉडल खुशबू अहिरवार के साथ लव जिहाद ! आरोपी कासिम पर हत्या का आरोप…शरीर पर मिले गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  मॉडल खुशबू अहिरवार की हत्या के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का आरोप है कि आरोपी कासिम हुसैन ने अपना नाम पहले हिंदू बताकर खुशबू से दोस्ती की थी।करीब तीन महीने बाद जब उसकी असलियत सामने आई कि वह मुसलमान है, तो खुशबू ने उससे दूरी बना ली।  इसी बात से नाराज़ होकर आरोपी ने मॉडल की निर्मम हत्या कर दी।

 

मृतका के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।  शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  घटना के विरोध में बजरंग दल ने प्रदर्शन किया और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।  भोपाल पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Check Also

चक्रवात अकवान का मंडराता खतरा: और विकराल हुआ तूफान, 20 नवंबर को 145 किमी की रफ्तार से तट से टकराने की आशंका, 8 राज्यों में अलर्ट जारी

नई दिल्ली/विशाखापत्तनम। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ (Cyclone Akvan) बुधवार को और …