Sunday , 8 November 2026

भोपाल में एटीएस की बड़ी कार्रवाई : CA स्टूडेंट निकला ISI ग्रुप का सदस्य, इस तरह हुआ पर्दाफाश

भोपाल।  राजधानी के करोंद इलाके से एटीएस (Anti-Terrorism Squad) ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो ISI समर्थित व्हाट्सएप ग्रुप में सक्रिय था। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार युवक हमले की साजिश रचने में जुटा हुआ था और बीते कुछ दिनों से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था।

एटीएस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दीपावली से एक दिन पहले हुई इस गिरफ्तारी ने खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सीए (CA) की तैयारी कर रहा था और उसका परिवार मूल रूप से अशोक गार्डन क्षेत्र का रहने वाला है, जो हाल ही में करोंद इलाके में शिफ्ट हुआ था।

फिलहाल एटीएस टीम आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की जांच में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वह किन लोगों के संपर्क में था और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से किस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

Check Also

दीपोत्सव 2026: रामपथ पर उतरा आस्था का महाकुंभ, 1 किमी लंबे झांकियों के काफिले को देखने उमड़े लाखों श्रद्धालु; लता मंगेशकर चौक तक ‘जय श्रीराम’ की गूंज

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन धरा अयोध्या में दीपोत्सव-2026 का उल्लास अपने चरम …