Sunday , 27 September 2026

बाराबंकी में सड़क हादसा: 6 की मौत, 2 गंभीर, अर्टिगा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर

बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र के कुतुलूपुर गांव के पास सोमवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार ट्रक और बिना नंबर की अर्टिगा कार की आमने–सामने टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन चकनाचूर हो गया।

सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सामने से आती कार को देखकर चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर पाया और टक्कर हो गई।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Check Also

यूपी 2027 चुनाव: प्रयागराज में चिराग पासवान का शक्ति प्रदर्शन, ‘यूथ बोले तो’ से भरेंगे हुंकार; चुनाव आयोग को दी बड़ी नसीहत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रमुख घटक दल …