Friday , 29 May 2026

बाराबंकी में मचा कोहराम : सौतेले पिता ने किशोरी की गला दबाकर की हत्या….इस तरह शुरू हुआ विवाद

नशे की हालत में हुआ विवाद, मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार की रात देवा शरीफ के पास जमाल कमाल तकिया मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। यह वारदात देवा कोतवाली से मात्र सौ मीटर की दूरी पर हुई।

जानकारी के अनुसार, मृतका जया (उर्फ़ ज़ोया) की माँ जुबैदा की दूसरी शादी आरोपी हफीजुल्लाह से हुई थी। हफीजुल्लाह शारीरिक रूप से विकलांग बताया जा रहा है और मदिरा सेवन (शराब पीने) का आदी था। बुधवार रात नशे की हालत में वह घर लौटा, जहाँ किसी बात को लेकर माँ और सौतेली बेटी से विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने जया का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर देवा कोतवाल अजय त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने आरोपी हफीजुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया, जो झगड़े में खुद भी मामूली रूप से घायल हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Check Also

“हम तुमसे मोहब्बत किया ठीक… अब तुम खुश रहो हमारे बिना” — सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर आशिक ने दी जान, प्रेम प्रसंग में खौफनाक कदम

निघासन-खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र से एक दिल दहला …