Tuesday , 8 September 2026

बरेली में युवक गिरफ्तार : आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस से भड़का विवाद…शिकायत मिलते ही 10 मिनट में हुई गिरफ्तारी

10 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी, माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्ती

बरेली। हाल ही में धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद भी शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिशें थम नहीं रही हैं। बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी राशिद पुत्र इकरार को पुलिस ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक स्टेटस डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें लिखा था– “इंशा अल्लाह एक दिन पूरी दुनिया में इस्लाम होगा।” इसके अलावा उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो पर भी आपत्तिजनक शब्द लिखे थे।

शिकायत मिलते ही 10 मिनट में हुई गिरफ्तारी

हिंदू जागरण मंच युवा मोर्चा के अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने इस मामले की शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बरेली पुलिस से की। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मात्र 10 मिनट के भीतर आरोपी को दबोच लिया। हिमांशु पटेल का कहना है कि ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई जरूरी है, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।

पुलिस ने दिया सख्त संदेश

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर शिकायत मिलते ही पुलिस टीम भेजी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। इंस्पेक्टर पांडेय ने साफ कहा कि शहर का अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Check Also

बस्ती में पूर्व थानाध्यक्ष खुदकुशी मामले में बड़ा खुलासा: हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश; महिला, पिता और वकील गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाने के पूर्व थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह …