Wednesday , 26 August 2026

बंथरा सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन : पुलिस ने तीसरे आरोपी राजेंद्र उर्फ बाबू को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

बंथरा ,लखनऊ। थाना क्षेत्र में बीती 11 अक्टूबर को दिनदहाड़े हुए एक 11वीं की छात्रा (17 वर्ष )से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बंथरा पुलिस को गुरुवार देर रात तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस ने हरौनी चौकी के भटगांव पांडेय इलाके में मुठभेड़ के बाद आरोपी राजेंद्र उर्फ बाबू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। मौके पर बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश कुमार सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। आरोपी को कब्जे में लेकर इलाज के लिए भेजा गया है।

Check Also

यूपी में महंगाई की दोहरी मार: बारिश के बीच ₹60 के पार निकला प्याज, जानें आपके शहर की मंडियों में क्या हैं सब्जियों के ताजा भाव

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश और थोक मंडियों में आवक की सुस्त …