Sunday , 8 November 2026

प्रेम कहानी बनी मौत की वजह! जौनपुर में युवती की गला रेतकर हत्या से सनसनी। …

जौनपुर, । उत्तर प्रदेश में जिला जौनपुर के सुजानगंज थाना अंतर्गत एक गांव में मंगलवार देर रात को एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस अधीक्षक ने खुलासे के लिए चार टीमें लगाई हैं।

क्षेत्राधिकारी बदलापुर विवेक कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि मृतका की पहचान सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रहने वाले बृज भूषण गौतम की बेटी रोशनी (22) के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में भाई विकास से पता चला है कि बहन राेशनी शौच के लिए घर से बाहर गई थी, तभी किसी ने उसकी हत्या कर दी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो छोटी बहन स्वाति रोशनी को ढूंढने निकली। खेत में बहन का गला रेता शव को देखकर स्वाति ने परिवार को जानकारी दी। मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक डा. कौ​स्तुभ और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांचकर साक्ष्य एकत्र किए।

सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर पर नरहन निवासी अमित सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम चार टीमें लगी हैं। ————–

Check Also

दीपोत्सव 2026: रामपथ पर उतरा आस्था का महाकुंभ, 1 किमी लंबे झांकियों के काफिले को देखने उमड़े लाखों श्रद्धालु; लता मंगेशकर चौक तक ‘जय श्रीराम’ की गूंज

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन धरा अयोध्या में दीपोत्सव-2026 का उल्लास अपने चरम …