रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान विदेश नीति, व्यापारिक समझौतों और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। दोनो देशों ने इसकी सराहना की पर अब ये यात्रा राजनीतिक विवाद का शिकार हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उच्च स्तरीय वार्ता के बाद पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्टेट डिनर ने सत्ता और विपक्ष के बीच की खाई को और गहरा कर दिया। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता न मिलने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर परंपरा तोड़ने का आरोप लगाया है, वहीं पार्टी के ही सांसद शशि थरूर को निमंत्रण मिलने और उनके शामिल होने पर आंतरिक कलह और भड़क गयी है।
पुतिन की दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित इस भोज में थरूर की मौजूदगी ने विपक्षी दलों को एकजुट कर दिया। कांग्रेस के अनुसार, लोकतांत्रिक परंपराओं के तहत विपक्ष के नेताओं को ऐसे अवसरों पर आमंत्रित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। राहुल गांधी ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में इसकी कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान को हम भी रिप्रेजेंट करते हैं, लेकिन हमें किसी से मिलने नहीं दिया जाता।” गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विदेशी मेहमानों को विपक्ष से मुलाकात करने से रोकती है, जो असुरक्षा का परिचायक है। उन्होंने कहा, “वाजपेयी और मनमोहन सिंह सरकारों में यह परंपरा थी, लेकिन अब मोदी सरकार में ऐसा नहीं हो रहा।”
पुतिन से राहुल गांधी को क्यों नहीं मिलने दे रहे मोदी। राहुल गांधी ने लगता बड़ा आरोप pic.twitter.com/AmUgaczNMi
— Ravindra Singh Sheoran (@TellingRavindra) December 4, 2025
🚨ब्रेकिंग न्यूज़
— Ocean Jain (@ocjain4) December 5, 2025
कांग्रेस सांसद शशि थरूर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में आयोजित भोज में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा –
"पता नहीं किस आधार पर निमंत्रण दिया जा रहा है, लेकिन मैं ज़रूर जाऊँगा; यह ठीक नहीं है कि विपक्ष के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है।" pic.twitter.com/jo3qpLrVqK
There has been speculation whether the Leader of the Opposition in the Lok Sabha and the Leader of the Opposition in the Rajya Sabha have been invited for tonight's official dinner in honour of President Putin.
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) December 5, 2025
The two LoPs have not been invited.
voice of india