Sunday , 8 November 2026

पिता ने कुल्हाड़ी से बेटी और 3 वर्षीय नवासे पर किया हमला, तीन साल के मासूम की मौत

बांसवाड़ा।  बांसवाड़ा शहर की सेंट्रल जेल के पीछे गुरुवार देर रात को एक वीभत्स घटना सामने आई, जब एक पिता ने आवेश में आकर अपनी बेटी और तीन वर्षीय नवासे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में 3 वर्षीय मासूम असलन पुत्र अरबाज खान निवासी कुशलगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक असलन की 27 वर्षीय मां काजल पत्नी अरबाज खान गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

कोतवाली थानाधिकारी रूप सिंह चारण ने बताया कि आरोपी पिता का पड़ोसी के साथ आने जाने के रास्ते को लेकर झगड़ा हुआ था इस पर बेटी पिता को समझाने गई तो उसने गुस्से में कुल्हाड़ी से बेटी पर ही हमला कर दिया इस दौरान उसका तीन साल का नवासा वहीं खड़ा था जिससे वह भी इसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे हमले की सटीक वजहों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। इस दोहरे हमले की खबर से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Check Also

दीपोत्सव 2026: रामपथ पर उतरा आस्था का महाकुंभ, 1 किमी लंबे झांकियों के काफिले को देखने उमड़े लाखों श्रद्धालु; लता मंगेशकर चौक तक ‘जय श्रीराम’ की गूंज

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन धरा अयोध्या में दीपोत्सव-2026 का उल्लास अपने चरम …