Saturday , 7 November 2026

पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन वर्षीय बच्चे के साथ पुल से गोमती नदी में लगाई छलाग़, बच्ची की मौत

जौनपुर । नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री पुल पर उस समय अफरातफरी मच गई जब बुधवार की रात पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला में अपनी दो वर्षीय आलिया के साथ गोमती नदी में छलांग लगा दी। लोगो के अनुसार महिला ने पहले अपने बच्चे को फेका फिर स्वयं कूद गई।स्थानीय लोगों ने कूदने की आवाज सुनकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से नूरजहां को बचा लिया।

जबकि बच्ची का गुरुवार सुबह तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्ची की खोजने का प्रयास कर रही है।वाराणसी के बीएलडब्ल्यू क्षेत्र की रहने वाली नूरजहां बेगम (22) ने दो वर्ष पूर्व राजू मोहम्मद से प्रेम विवाह किया था। पति से किसी बात को लेकर विवाद के बाद वह अपनी बेटी के साथ वाराणसी ससुलाल से प्रयागराज स्थित मायके जा रही थी। रास्ते में बस से उतरकर उसने यह कदम उठाया।इस मामले में जानकारी लेने पर गुरुवार को शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि बच्ची की तलाश जारी है। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया है।परिजनों के आने पर अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

दीपोत्सव 2026: रामपथ पर उतरा आस्था का महाकुंभ, 1 किमी लंबे झांकियों के काफिले को देखने उमड़े लाखों श्रद्धालु; लता मंगेशकर चौक तक ‘जय श्रीराम’ की गूंज

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन धरा अयोध्या में दीपोत्सव-2026 का उल्लास अपने चरम …