Monday , 6 July 2026

धमाका : रोहित-कोहली की नाबाद पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से दी मात, 9 विकेट से रौंदा

India vs Australia, 3rd ODI Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला शनिवार (25 अक्टूबर) को सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में हुआ. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे उसने 38.3 ओवरों में हासिल कर लिया. रोहित शर्मा 121 और विराट कोहली 74 रन बनाकर नाबाद रहे,

बता दें  कि भारतीय टीम को पर्थ में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में डीएलएस नियम के तहत 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं एडिलेड वनडे में उसे मेजबान टीम ने 2 विकेट से हरा दिया था. अब भारत ने सिडनी वनडे जीतकर ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करने से वंचित कर दिया. ऑस्ट्रेलिया 2-1 से सीरीज जीतने में सफल रहा.

रनचेज में कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने भारत को सधी शुरुआत दिलाते हुए 69 रनों की साझेदारी की. इस पार्टनरशिप को जोश हेजलवुड ने तोड़ा, जिन्होंने शुभमन को चलता किया. यहां से विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार साझेदरी की है. दोनों ने मिलकर नाबाद 168 रन जोड़े. रोहित ने 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 125 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाए. रोहित के वनडे करियर का ये 33वां शतक रहा. वहीं कोहली ने 7 चौके की मदद से 81 बॉल पर नाबाद 74 रनों का योगदान दिया. कोहली के वनडे करियर की ये 75वीं फिफ्टी रही.

 

Check Also

Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा एक्शन! चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर;  नए चेहरों की एंट्री की संभावना

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज और बड़ी खबर सामने आ …