Sunday , 26 July 2026

दिल्ली कार ब्लास्ट: आतंकी उमर को पनाह देने वाला सोयब गिरफ्तार, NIA का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली के लालकिला के पास हुए कार बम धमाका मामले में आतंकवादी उमर उन नबी को आश्रय देने वाले फरीदाबाद निवासी सोयब को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि सोयब ने धमाके से पहले उमर को लॉजिस्टिक सहायता भी प्रदान की थी।

एनआईए के अनुसार, सोयब इस मामले में 7वां गिरफ्तार आरोपित है। इससे पहले एजेंसी ने उमर के 6 अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने बताया कि मामले की गहन छानबीन चल रही है और अन्य राज्यों की पुलिस भी तलाशी अभियान चला रही है।

उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर को लालकिला के बाहर हुए इस कार बम धमाके में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे।

Check Also

पंजाब में गहराया परीक्षा लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भगवंत मान सरकार पर बढ़ा दबाव, क्या जाएगी दो मंत्रियों की कुर्सी?

चंडीगढ़। केंद्र सरकार में धर्मेंद्र प्रधान द्वारा शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के …