Tuesday , 25 August 2026

दिन से लापता किशोरी का तालाब में मिला शव, हत्या या हादसे की गुत्थी में उलझी पुलिस

​सीतापुर/मिश्रिख: मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन दिनों से लापता एक 14 वर्षीय किशोरी का शव गांव के ही एक तालाब में उतराता हुआ मिला।
​शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई और किशोरी के परिवार में कोहराम मच गया।

​शनिवार सुबह से लापता थी अंशी

​आपको बता दें कि मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी मंजेश की 14 वर्षीय बेटी अंशी, शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे अपने घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी।
​बदहवास परिजनों ने उसकी हर जगह काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। थक-हारकर पिता ने मिश्रिख कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

​तालाब में उतराता मिला शव

​पुलिस और परिजन लगातार किशोरी की तलाश कर ही रहे थे कि सोमवार देर शाम गांव के उत्तर दिशा की तरफ स्थित गढ़वा तालाब में स्थानीय लोगों ने एक शव को उतराता हुआ देखा।
​सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त लापता अंशी के रूप में होते ही परिवार की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, जांच जारी

​पुलिस ने तत्काल शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने तालाब के आसपास से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि मौत की गुत्थी को सुलझाया जा सके।

​कोतवाल अरविन्द सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ‘गुमशुदगी’ के साथ-साथ ‘हत्या’ और ‘हादसे’ समेत अन्य सभी विन्दुओं पर गहन जांच कर रही है।

Check Also

छत्रपति संभाजीनगर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत: iPhone नहीं, 20 साल पुराना कलह और 3 एकड़ जमीन बनी वजह; अलग-अलग श्मशान में हुआ अंतिम संस्कार

छत्रपति संभाजीनगर  : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में चांदगुडे परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध …