Sunday , 26 July 2026

गोरखपुर : ग्रामीण स्टेडियम बनकर तैयार, युवाओं को जल्द मिलेगी सौगात…जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएँ

– सहजनवां के भोलाराम मस्करा इंटर कालेज में तीन एकड़ क्षेत्रफल में बना है स्टेडियम
– कुश्ती, कबड्डी, टेनिस, बैडमिंटन आदि खेलों की मिलेगी सुविधा, निखरेगी प्रतिभा
 सहजनवां।  सहजनवा तहसील के युवाओं को जल्द ही ग्रामीण स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है। नगर के भोलाराम मस्करा इंटर कालेज में ग्रामीण स्टेडियम लगभग बन कर तैयार हो चुका है और जल्द ही युवाओं के लिए खोल दिया जाएगा।
सूबे की सरकार की तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं में खेलों को लेकर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने के लिए तहसील स्तर पर ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। सहजनवां नगर पंचायत के भोलाराम मस्करा इंटर कालेज के परिसर में करीब 10.43 करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया गया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने स्टेडियम के निर्माण के लिए यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित किया। ग्रामीण स्टेडियम निर्माण के लिए 10 करोड़ 43 लाख 75 हजार रुपये खर्च किए गए है। स्टेडियम में खेले से जुड़ी सुविधाएं तैयार कर दी गई है। अब सीएम के हाथों जनता को सौगात मिलना बाकी है।
यह मिलेगी सुविधा
मिनी स्टेडियम में मल्टीपरज हॉल बनाया गया है। इसमें विभिन्न खेल जैसे- कुश्ती, कबड्डी, टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि की व्यवस्था होगी। इसके अलावा रनिंग ट्रैक, शूटिंग रेंज, खिलाड़ियों के लिए चेंज रूम, पार्किंग आदि की भी व्यवस्था होगी।

Check Also

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का पुनर्गठन, IPS किरण एस. के नेतृत्व में बनी नई टीम; 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा …