Sunday , 6 September 2026

गोरखपुर : अंधे मोड़ पर घनी झाड़ियों से बढ़ी दुर्घटनाएं..तेज रफ्तार डंपर ने ले ली एक छात्रा की जान

बड़हलगंज क्षेत्र के टेढिया बंधा स्थित राजेंद्र चौराहा पर तेज रफ्तार डंपर ने एक छात्रा की जान ले ली। रामजानकी मार्ग स्थित यह चौराहा एक अंधा मोड़ है। सड़क के दोनों किनारों पर घनी झाड़ियां और अस्थाई झुग्गियां हैं। इस कारण आने-जाने वाले वाहन एक-दूसरे को समय पर नहीं देख पाते।
स्थानीय ग्राम प्रधान राजेश निषाद ने वृहस्पतिवार को ग्रामीणों के साथ मिलकर झाड़ियों की सफाई की। उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग की निष्क्रियता के कारण जनता को खुद अपने रास्तों की सुरक्षा करनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हर दो-तीन महीने में यहां कोई न कोई हादसा होता है। कुछ महीने पहले इसी स्थान पर तीन लोगों की मौत हुई थी। हादसों के बाद थोड़ी बहुत कार्रवाई होती है। फिर स्थिति जस की तस हो जाती है।
ग्राम प्रधान राजेश निषाद ने मोड़ पर दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि स्पीड ब्रेकर से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण संभव है। समय रहते यह व्यवस्था की गई होती तो शायद छात्रा की जान बच सकती थी।

Check Also

मुजफ्फरनगर में सनसनी: जन्माष्टमी पर मंदिर गई 14 साल की नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समीर गिरफ्तार, होश आने पर सुनाई आपबीती

मुजफ्फरनगर : जनपद के छपार थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा गांव से एक दिल दहला देने …